Home ग्रेटर नोएडा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
ग्रेटर नोएडा

स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Share
Share

दिनांक 22 मार्च 2026 को असोटेक विंडसर कोर्ट, नोएडा सोसाइटी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन एसोटेक विंडसर कोर्ट एओए अंतरिम व फैसिलिटी द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर 50, नोएडा के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य सोसाइटी के निवासियों की कुछ बेसिक जांचे करना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, PFT, जनरल फिजिशियन कंसल्टेशन, ईसीजी, ऑर्थोपेडिक कंसल्टेशन, जनरल सर्जरी कंसल्टेशन आदि की जांच की गई। साथ ही प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

अंत में, सोसाइटी प्रबंधन ने मेदांता हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...