Home ग्रेटर नोएडा बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति देकर किया उमंग 2083 मेले में प्रतिभाग
ग्रेटर नोएडा

बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति देकर किया उमंग 2083 मेले में प्रतिभाग

Share
Share

20 मार्च, ग्रेनो, भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग 2083 कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम श्री महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ।

समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उन्होंने बताया आज चित्रकला, मेहंदी, मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल व सामुहिक प्रतियोगिता में क्षेत्र के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया तथा सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चंद्रा म्यूजिक के कलाकारों ने मणिपुरी एक्ट व अन्य प्रदेशों की संस्कृति पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया की विभाग प्रचारक चिरंजीव जी ने भारतीय संस्कृति व हिन्दू नववर्ष को मनाने की व्यापक जानकारी उपस्थित लोगों को दी। गौरव कसाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर विवेक कुमार, संगीता सक्सेना, गुंजन, प्रेरणा, मीनाक्षी, रीना गुप्ता, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, मुकुल गोयल , रवि जिंदल, विवेक अरोरा, आनंद, राजेन्द्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...