Home ग्रेटर नोएडा बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग
ग्रेटर नोएडा

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 के बी और सी ब्लॉक की सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव ने इसे खतरनाक बना दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात इतने बदतर हैं कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब गांवों की सड़कों से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों ही जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, मैनेजर स्वतंत्र वर्मा तथा सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजर स्तर पर भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से मांग की है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...