Home ग्रेटर नोएडा अंकिता सिंह बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा की नई अध्यक्ष, 10 जनहित परियोजनाओं के साथ सेवा कार्यों का हुआ शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा

अंकिता सिंह बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा की नई अध्यक्ष, 10 जनहित परियोजनाओं के साथ सेवा कार्यों का हुआ शुभारंभ

Share
Share

ग्रेटर नोएडा, 2 जुलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा (डिस्ट्रिक्ट 301) का इंस्टॉलेशन एवं ताजपोशी समारोह “आरंभ” थीम के साथ भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में अंकिता सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी विधिवत गठन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिग बॉस फेम एवं प्रसिद्ध यूट्यूबर मृदुल तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि गौतमबुद्ध नगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार रहे। दोनों अतिथियों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को प्रेरणादायक बताया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अंकिता सिंह, सचिव डॉ. शेली गर्ग, उपाध्यक्ष मधुशी वर्मा, आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, संपादक पूजा अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अनीता सिंगला ने पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष अंकिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने वर्षभर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक प्रभावी प्रोजेक्ट संचालित करने का संकल्प लिया।

इंस्टॉलेशन समारोह के अवसर पर क्लब ने 10 महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए सेवा का संदेश दिया। इनमें डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए सम्मान, ‘नो टू प्लास्टिक’ अभियान, महिला सशक्तिकरण अभियान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को गोद लेने की पहल, बचत एवं आत्मनिर्भरता के लिए गुल्लक वितरण, डायलिसिस मरीजों का सम्मान, नए सदस्यों का इंडक्शन, ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान तथा ‘स्वच्छ पर्यावरण–हरित पर्यावरण’ अभियान प्रमुख रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के लोकप्रिय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
पूरा समारोह सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

समारोह का सफल संचालन क्लब की सचिव डॉ. शेली गर्ग ने किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष अंकिता सिंह के नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बाबा विशिनगीर के लक्खी मेले में उमड़ी श्रद्धा,हजारो जातरुओं ने लगाई ढोक तीन दिन के मेले में आज नवमी को जुड़ी बाबा की जात,सदर पुलिस जाब्ते ने संभाली कमान

धौलपुर। शहर के रामसागर बांध किनारे लोक देवता बेरा बाबा  के मेले में मंगलवार को भादो मास कृष्ण पक्ष नवमी को विशेष जात...

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...