धौलपुर। शहर के रामसागर बांध किनारे लोक देवता बेरा बाबा के मेले में मंगलवार को भादो मास कृष्ण पक्ष नवमी को विशेष जात लग रही है। इस दौरान विशाल मेला भरा है। शुक्रवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मेला स्थल पर जमा हो गई थी। शनिवार सुबह से बाबा विशिंगिर के दूर-दूर से आए जातरुओं द्वारा दर्शन किए जा रहे हैं और मनौती पूरी होने पर ढोक लगाकर बाबा को प्रसादी चढ़ाई जा रही है। इस दौरान मेले में सुरक्षा जाप्ता लगाया गया है साथ में मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। मेला शांतिपूर्ण रूप से जारी है। देर शाम को बाबा की महाआरती होगी। इसके बाद मेले का समापन किया जाएगा।
विशिनिगिर बाबा मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी राधेलाल ने बताया कि वैसे तो यह मेला तीन दिवसीय है। सप्तमी को मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ था लेकिन शनिवार को भादो मास कृष्ण पक्ष नवमी पर बाबा की विशेष जात लगी है। जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं द्वारा मनौती पूरी होने पर बाबा के दर्शन किए जा रहे हैं और प्रसादी चढ़ाई जा रही है। शाम महाआरती के बाद मेले का समापन किया जाएगा। 3 दिन में मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
राजस्व अधिकारी भी मेले में रहे मौजूद उपखंड के लक्खी मेले में तीन दिन तक जहां सदर और अन्य थानों का पुलिस जाप्ता महिला पुलिसकर्मियों के साथ मन्दिर परिसर और जगह-जगह तैनात रहा। वही वाहनों की पार्किंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई।राजस्व विभाग के गिरदावर और पटवारियों की भी मेले में ड्यूटी लगाई गई। तहसीलदार जगवीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता के चलते एसडीएम अमित वर्मा के निर्देश पर राजस्व टीम को मेले में तैनात किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो और मेला शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो जाए।
त्वचा एवं कैंसर रोग के आराध्य देव हैं बाबा विशिंगिर :-
लोक देवता बाबा विशिंगिर को त्वचा एवं कैंसर रोग के आराध्य देव के रूप में माना जाता हैं। इनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। मंदिर परिसर में हर वक्त बाहर और आसपास के क्षेत्र से आए दर्जनों मरीज देखे जा सकते हैं।बाबा की भभूति का चमत्कार यह है कि यहां से कई मरीज सही होकर जाते देखे गए हैं। ऐसे में बाबा का विश्वास लोगो मे लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भादो मास के कृष्ण पक्ष में लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने और परिवार की खुशहाली की कामना लेकर आते हैं।जगह-जगह लगे भंडारे :- मेले में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन पानी की व्यवस्था को लेकर स्वमसेवी संस्थाओ द्वारा जगह -जगह भंडारों का आयोजन किया। विशिनिगीर बाबा सेवा समिति के पबन वर्मा ने बताया की भंडारे और पूड़ी सब्जी का भोजन कराया गया साथ में पानी और चिकित्सा संबंधी भी व्यवस्था की गई।
Leave a comment