Home राजस्थान शाहपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
राजस्थान

शाहपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

Share
Share

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शाहपुरा में हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय श्री प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शाहपुरा की वीर प्रसूता माटी के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित जनसमूह में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

ये रहे मौजूद

समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुम कायल, पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई, तहसीलदार रणवीर सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र स्वर्णकार, नगरपालिका आयुक्त पुरुषोत्तम पंवार एवं थानाधिकारी लीलाधर मालवीय सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन “जय हिंद, जय भारत” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। मुहाना थाना पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को गिरफ्तार...

सी एल जी सदस्यों पुलिस मित्रों एवं सुरक्षा सखियों के साथ-साथ नवीन सीएलजी सदस्य एवं युवा सीएलजी सदस्यों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया

धौलपुर। थाना कोतवाली परिसर में माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक श्री कृष्ण राज जांगिड़ एवं थाना प्रभारी थाना कोतवाली...

Related Articles

तीज के रंग में रंगा आर.आर. होम कॉलोनी, महिलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जयपुर। रिपोर्ट रोहित कुमार: कनकपुरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आर.आर. होम...

तिरंगे की शान में गूंजा भीलवाड़ा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जिला

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने फहराया तिरंगा, शहीदों को नमन; 3 हजार...

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...