Home राजस्थान मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
राजस्थान

मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। मुहाना थाना पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज आईपीएस के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश ज्योतिषिय उर्फ सोनू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों की ढाणी, मुहाना, जयपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त को परिवादी लोकेश प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुहाना मंडी स्थित उसकी मिनी ट्रैक्टर की दुकान में अज्ञात चोर ने शटर खोलकर प्रवेश किया और करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
वारदात के बाद पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी एवं पुलिस जांच के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने,...

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत...

Related Articles

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...

आरआर होम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं...

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने...