Home राजस्थान तिरंगे की शान में गूंजा भीलवाड़ा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जिला
राजस्थान

तिरंगे की शान में गूंजा भीलवाड़ा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जिला

Share
Share

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने फहराया तिरंगा, शहीदों को नमन; 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन और देशभक्ति का जोश

भीलवाड़ा( घनश्याम बोकोलिया) 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा।

मेवाड़ भील कोर, राजस्थान पुलिस के पुरुष-महिला प्लाटून, गृह रक्षा दल, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न दलों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के बैंड वादन ने समारोह में जोश भर दिया।

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने अमर शहीदों और वीर माताओं को नमन करते हुए कहा कि आजादी केवल गौरव नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी है। तिरंगा देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में बांधता है और राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने युवाओं से चुनौतियों को अवसर में बदलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। किसान, युवा और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को विकसित राजस्थान की आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो गांव और गांव मजबूत होगा तो राजस्थान मजबूत होगा।

3 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन:-

समारोह में 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने वॉण्ड्स, लेजियम-डम्बल्स और मुक्त हस्त व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राजस्थान की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन पंडित अशोक व्यास, हिमांशी शर्मा, सौरभ शर्मा एवं पंकज पंवार ने किया।

समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन डॉ. हरितिमा ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया।

इससे पूर्व जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिला कलेक्टर निवास, कार्यालय, जिला परिषद, भीलवाड़ा क्लब एवं नगर विकास न्यास में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। मुहाना थाना पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को गिरफ्तार...

सी एल जी सदस्यों पुलिस मित्रों एवं सुरक्षा सखियों के साथ-साथ नवीन सीएलजी सदस्य एवं युवा सीएलजी सदस्यों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया

धौलपुर। थाना कोतवाली परिसर में माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक श्री कृष्ण राज जांगिड़ एवं थाना प्रभारी थाना कोतवाली...

Related Articles

तीज के रंग में रंगा आर.आर. होम कॉलोनी, महिलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जयपुर। रिपोर्ट रोहित कुमार: कनकपुरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आर.आर. होम...

शाहपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शाहपुरा में हर्षोल्लास, उमंग...

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...