Home राजस्थान रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन
राजस्थान

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती नवरेखा ने रोजगार विभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 से रोजगार विभाग में सेवाएं देते हुए राजसमंद, भरतपुर, अलवर, डूंगरपुर और हनुमानगढ़ सहित विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य किया है। बेहतर कार्य के लिए उन्हें कई बार स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यकाल के दौरान पहली बार रोजगार मेले का आयोजन करवाकर 1,642 युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए चयनित करवाया गया। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कैरियर सेमिनार आयोजित कर युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से लाभान्वित किया गया।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर में 24 रोजगार मेलों एवं कैम्पस प्लेसमेंट शिविरों के माध्यम से 15,229 युवाओं का विभिन्न निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन करवाया गया। विभाग के अनुसार यह आंकड़ा पूरे राज्य में सर्वाधिक है।
वहीं मुख्यमंत्री युवा संबल योजना एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 50,510 बेरोजगार आशार्थियों को कुल 2,02,65,56,792 रुपये की बेरोजगारी भत्ता राशि का भुगतान कर लाभान्वित किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने,...

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत...

Related Articles

आरआर होम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं...

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने...

दुबई में बैठे गैंग के सरगना पर शिकंजा, जयपुर से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी

भीलवाड़ा में 40 लाख की रंगदारी का सनसनीखेज खेल, दुबई में बंधक...