Home राजस्थान लेबर रूम सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर चिकित्सकों को प्रशिक्षण
राजस्थान

लेबर रूम सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर चिकित्सकों को प्रशिक्षण

Share
Share

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा पर फोकस, प्रसव के दौरान बेहतर देखभाल के दिए टिप्स

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को आईएमए हॉल में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई।
एमजीएच की सहायक प्रोफेसर डॉ. कीर्ति गुप्ता ने लेबर रूम में निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा प्रसव के दौरान मां और नवजात की सुरक्षित देखभाल के व्यावहारिक टिप्स दिए।
सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को संबंधित चिकित्सा संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण ने बताया कि प्रशिक्षण में जिला व उप जिला अस्पतालों सहित सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारी तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रशिक्षण स्थल पर सभी कार्मिकों ने ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट...

जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा

धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा...