जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान दिया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। भाई बहन की पवित्र रिश्ता देखने को मिले।
राखी बांधने के बाद दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
रक्षाबंधन के मौके पर हुई यह मुलाकात राजनीतिक गतिविधियों से अलग पारिवारिक आत्मीयता और सौहार्द का संदेश देती नजर आई।
Leave a comment