Home राजस्थान सांभर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व, बाजारों में दिनभर रही रौनक
राजस्थान

सांभर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व, बाजारों में दिनभर रही रौनक

Share
Share

सांभरझील, (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। सांभर में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पर्व को लेकर शहर के गोला बाजार, न्यू मार्केट, नया बस स्टैंड सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगी राखियों एवं आकर्षक रक्षा सूत्रों की जमकर खरीदारी की। कई बहनों ने अपने भाइयों के लिए चांदी की राखियां भी खरीदीं। वहीं हलवाइयों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खूब बिक्री हुई।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर तिलक किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बहनों ने भाइयों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन पर्व के चलते सांभर के बाजारों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल नजर आया और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर में दर्दनाक हादसा, देवस्थान के कुंड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत

धौलपुर। जिले के आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गाँव में रविवार सुबह एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ देवस्थान पर दर्शन...

पालिका चुनाव मतदान की जागरूकता को लेकर निकाला कैंडल मार्च, शहरवासियों और मतदाताओं से अपील,भयमुक्त होकर करे शत-प्रतिशत मतदान

धौलपुर। बाड़ी 30 नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो और मतदाता जागरूक हो सके,इसके लिए प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किया...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...