Home राजस्थान सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू
राजस्थान

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

Share
Share

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग एक्शन में आ गया और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इलाके में व्यापक स्तर पर एहतियाती अभियान शुरू कर दिया गया है।

फॉगिंग से लेकर घर-घर सर्वे तक

स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने साहनी पाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया। टीमों ने एंटी लार्वा एक्टिविटी और सोर्स रिडक्शन के तहत घरों, कूलरों, पानी की टंकियों, गमलों और नालियों में जमा पानी की जांच की। मच्छरों के दर्जनों संभावित प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर नष्ट कराया गया।

इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान के लिए स्लाइड कलेक्शन किया जा रहा है और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए सघन फॉगिंग कराई गई है।

डॉ. गोरेलाल मीणा बोले- विभाग पूरी तरह अलर्ट

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने बताया कि डेंगू का मामला सामने आते ही विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आशा सहयोगिनियों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्वे और फॉगिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, मटके और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और बुखार, बदन दर्द या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं, खुद से दवा न लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम...