Home राजस्थान स्थिति साफ,बीजेपी दो वार्डो में हो सकती निर्विरोध कांग्रेस के चार और बीजेपी के दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,रोचक मुकाबला वार्ड 29 में
राजस्थान

स्थिति साफ,बीजेपी दो वार्डो में हो सकती निर्विरोध कांग्रेस के चार और बीजेपी के दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,रोचक मुकाबला वार्ड 29 में

Share
Share

धौलपुर। बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो देर रात तक चली स्क्रूटिनिग में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अमित वर्मा द्वारा 93 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। जिममें खामियां पाई गई। इसमें बीजेपी के दो और कांग्रेस के चार आवेदन भी शामिल हैं। ऐसे में 406 आवेदन पत्रों में से 93 आवेदन निरस्त करने के बाद 313 आवेदन सही पाए गए हैं जो 252 प्रत्याशियों के हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 406 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिनकी जांच के दौरान 93 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। 313 आवेदन सही पाए गए है। जिनमें 89 आवेदन जहां कांग्रेस,बीजेपी,बसपा और आप पार्टी के अभ्यर्थियों के हैं। वही 163 आवेदन निर्दलीय अभ्यर्थियों के हैं। 45 वार्डो की नगर पालिका में अब 39 वार्डो से कांग्रेस अभ्यर्थी मैदान में है। वहीं 35 वार्डो से बीजेपी शामिल है। 14 वार्ड में बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं और एक वार्ड से आप का प्रत्याशी मैदान में है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 16,24,34,35 से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों को निरस्त किया गया है। जिनमे सिंधी,राधा,रामकुमार और मावसिया का नामांकन था। वहीं बीजेपी से वार्ड नंबर 5 से कमलेश और वार्ड 35 से राजाबेटी का आवेदन निरस्त किया गया है। वार्ड नंबर 23 और वार्ड नंबर 27 में निर्विरोध की स्थिति बन रही है। जहां से बीजेपी अभ्यर्थियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है लेकिन वास्तविक स्थिति 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही साफ हो पाएगी। 45 वार्डो की नगर पालिका में सबसे रोचक मुकाबला वार्ड 29 में देखा जा रहा है। जहां से कांग्रेस ने विष्णु सिंघल को मैदान में उतारा है वही भाजपा से युवा गौरव मंगल मैदान में है जो बिजली विभाग से नौकरी से त्यागपत्र देकर चुनाव मैदान में आये है इन दोनों के बीच निर्दलीय संजय उर्फ संगीत शर्मा भी दमखम के साथ मैदान में है जो पूर्व में इसी वार्ड से पार्षद रहे है। ऐसे में यहां हर गली में पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय शुरू हो गए है। बहुजन समाज पार्टी ने खेला शब्बीर बाबा पर दांव :- बीजेपी और कांग्रेस पार्टी द्वारा दिग्गज नेता और धनाढ्य लोगो को मैदान में उतारा गया है जो चेयरमैन पद के दावेदार माने जा रहे है। जिनमे कांग्रेस से विष्णु सिंघल उनकी पत्नी रेनू सिंघल मैदान में है वही बीजेपी से मुकेश सिंघल,कुंजलता पचौरी और गौरव मंगल मैदान में है ऐसे में बसपा ने जो 14 प्रत्याशी मैदान में उतारे है उनमे समाजसेवी शब्बीर बाबा को बसपा द्वारा चेयरमैन पद का दावेदार माना जा रहा है। फोटो केप्सन 1:- निर्वाचन कार्यालय के बाहर जांच के दौरान मौजूद राजनीतिक पार्टी के लोग।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम...