Home राजस्थान सांभर से रामदेवरा के लिए पैदल यात्री संघ रवाना, भजन-सत्संग के बाद हुआ सम्मान समारोह
राजस्थान

सांभर से रामदेवरा के लिए पैदल यात्री संघ रवाना, भजन-सत्संग के बाद हुआ सम्मान समारोह

Share
Share

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। वार्ड नंबर 17 पर पुराना किला सांभरलेक से रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा संघ रविवार को रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि भोजराज तंवर एवं शांतिलाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मोहनलाल गर्वा, नाथूलाल बेरवाल, निरंजन सूत्रकार, विजय कुमावत, कमला खारड़िया एवं सुशीला देवी मौजूद रहे। इस दौरान बलाई समाज विकास समिति सांभरलेक के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।
शांतिलाल वर्मा ने बाबा रामदेवजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सुधारक बताया। उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष एवं अरविंद मेहरड़ा ने किया। शाम 4:15 बजे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्री संघ को रामदेवरा के लिए रवाना किया। इस दौरान बलाई समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। वार्ड 17 के भाभी उम्मीदवार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।डालचंद बामणिया अध्यक्ष, हीरालाल चौहान उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंगला यात्रा संचालक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर में रक्षाबंधन की धूम, राखियों से गुलजार हुए बाजार

धौलपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर धौलपुर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानें बहनों को...

जिला स्वीप टीम द्वारा राबाउमावि धौलपुर में मतदाता रैली निकालकर दिलाई मतदाता शपथ

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देषानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्षी निर्वाचन सुनिष्चित करने व मताधिकार का प्रयोग...

Related Articles

फुलेरा नगर पालिका वार्ड 24 से जितेंद्र अग्रवाल ने ठोकी ताल, समर्थकों के साथ भरे नामांकन कांग्रेस के भावी उम्मीदवार

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर फुलेरा में चुनावी...

धौलपुर में दर्दनाक हादसा, देवस्थान के कुंड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत

धौलपुर। जिले के आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गाँव में रविवार सुबह...