Home राजस्थान निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान

निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

धौलपुर। जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत निहालगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रीको एरिया स्थित नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में लंबे समय से वांटेड दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक सफेद रंग की थार गाड़ी और घातक हथियार (डंडे) भी बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी शहर प्रदीप कुमार के निकटतम सुपरविजन में निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई है।थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गत 22 अगस्त 2026 को पीड़ित देवेन्द्र कुमार शर्मा (पुत्र अशोक कुमार शर्मा, निवासी शिव नगर पोखरा) ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब 5:00 बजे जब उनके पिता और भाई रीको एरिया स्थित अपनी नमकीन फैक्ट्री में मौजूद थे, तभी एक सफेद रंग की थार गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट खटखटाया। पीड़ित के पिता के बाहर आते ही बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर बेस बॉल के बैट और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर घुसकर भाई मदन के साथ भी गंभीर मारपीट की और उन्हें लहूलुहान कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी देवेन्द्र उर्फ देवा गुर्जर की पहचान की गई। इसके बाद शनिवार (29 अगस्त 2026) को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सटीक नाकाबंदी और घेराबंदी करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक (22 वर्ष) पुत्र महेश कुमार, जाति गुर्जर, निवासी तिघरा, हाल निवासी अशोक विहार गुरुद्वारा धौलपुर और देवा उर्फ देवेन्द्र कुमार (26 वर्ष) पुत्र मुकट उर्फ राममुकट, जाति गुर्जर, निवासी बसई डांग, हाल राजाखेड़ा बाईपास, थाना निहालगंज धौलपुर है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी और हमले में इस्तेमाल किए गए डंडे जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों मुल्जिमों को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों और उनके छिपने के ठिकानों के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा सहित सहायक उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, कांस्टेबल अभिषेक, राजवीर, राहुल और लायकराम मुख्य रूप से शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...