जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का 57वां जन्मदिवस 31 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिवस के अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन, मंदिर दर्शन, गौसेवा एवं पुष्पांजलि सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे राजकीय आवास, सिविल लाइन में पूजा-अर्चना एवं हवन से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए जाएंगे। सुबह 9:25 बजे गौशाला, दुर्गापुरा पुलिया के नीचे गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की जाएगी।
इसके पश्चात सुबह 9:45 बजे अंबेडकर सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम और 9:55 बजे सिविल लाइन के लिए प्रस्थान होगा। सुबह 10 बजे से राजकीय आवास पर आमजन से मुलाकात कर जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
Leave a comment