Home नोएडा इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नोएडा

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Share
Share

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद देव जी की कृपा एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान श्रीमान वेदांत चैतन्य प्रभु जी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित प्रेरणादायक कृष्ण कथा का श्रवण कराया। उनकी अमृतमयी कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिकता के भाव से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर महोत्सव में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में श्री धीरेंद्र सिंह जी, विधायक जेवर, श्री तेजपाल नागर जी, विधायक दादरी, श्री मनोज गुप्ता जी, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा, श्री अनिल तालान जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, ठाकुर योगेश सिंह जी, विधायक प्रतिनिधि दादरी, श्रीमती विमलेश शर्मा जी, बीएलएस ग्रुप, नोएडा तथा श्री सुमित जी, महानगर प्रचारक, आरएसएस नोएडा आदि उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी श्रीमान बैकुंठ निवास प्रभु जी ने बताया कि इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे के मंदिर अध्यक्ष श्रीमान श्याम गोपाल प्रभु जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव को हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। संकीर्तन, भजन एवं कृष्ण भक्ति से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण रहा।

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा आयोजित यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आध्यात्मिकता एवं भारतीय सनातन संस्कृति का एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

स्थिति साफ,बीजेपी दो वार्डो में हो सकती निर्विरोध कांग्रेस के चार और बीजेपी के दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,रोचक मुकाबला वार्ड 29 में

धौलपुर। बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो देर रात तक चली स्क्रूटिनिग...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

Related Articles

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली/नोएडा । मिशन शक्तिसैट से जुड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल...