Home राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न
राजस्थान

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

Share
Share

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रथम रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त ईवीएम ट्रैकिंग मॉड्यूल के माध्यम से निष्पक्षतापूर्वक संपादित की गई। इसके अंतर्गत कुल बीयू 436 एवं सीयू 337 ईवीएम का जिले के 7 नगरीय निकाय क्षेत्रों नगर परिषद धौलपुर, नगरपालिका बाड़ी, बसेड़ीं, राजाखेड़ा, सैंपऊ, सरमथुंरा एवं मनिया के लिए निकाय-वार आवंटन किया गया। इसके साथ ही कार्मिकों के प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा चुनाव दिवस पर आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक रिजर्व ईवीएम 20 प्रतिशत प्रति निकाय का भी नियमानुसार पृथक आवंटन सुनिश्चित किया गया। संपादित हुए प्रथम रैंडमाइजेशन के तहत मशीनों का निकाय-वार निर्धारण किया गया है, जबकि संबंधित नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों के अनुसार ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन व आवंटन आगामी 5 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस, सुरक्षा घेरे, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था तथा मशीनों के सुरक्षित परिवहन एवं संधारण हेतु निर्वाचन आयोग के तय प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना, रिटर्निंग अधिकारी समस्त नगरीय निकाय, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चुनाव शाखा के अधिकारी एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...