Home राजस्थान ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
राजस्थान

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

Share
Share

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी गोस्वामी राजकीय रेलवे पुलिस थाना फुलेरा क्षेत्र में शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9:15 बजे रेलवे स्टेशन साखून के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि साखून रेलवे स्टेशन के नजदीक होम सिग्नल से पहले फुलेरा साइड में ट्रेन संख्या 22988 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है और उसने सफेद शर्ट व काली लोअर पहन रखी थी।
सूचना मिलने पर ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक भजनाराम मय जाप्ता सरकारी जीप से मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए राजकीय अस्पताल फुलेरा की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

टिकटों का खेल या मतदाताओं के भरोसे से खिलवाड़?

नगर निकाय चुनाव से पहले टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, दावेदारों की दौड़ और सिफारिशों के बीच जनता के सवाल करतार सिंह की...

सांभरलेक वार्ड 04 में भाजपा-कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर विरोध के सुर तेज, योग्य प्रत्याशी की मांग

निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी, वार्डवासियों की बैठक में लिया गया अहम भूमिका सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभरलेक...

Related Articles

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवां में हुआ पौधरोपण

धौलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के...

मेहंदी और रंगोली के रंगों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

धौलपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द...

शिक्षा कौशल के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा एवं हुनर शक्ति फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

धौलपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंटर्नशिप रोजगारपरक कौशल से जोड़ने...