Home ग्रेटर नोएडा एडवोकेट अनिल कुमार भाटी बने समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
ग्रेटर नोएडा

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी बने समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल द्वारा ग्रेटर नोएडा निवासी एडवोकेट अनिल कुमार भाटी को समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है।

इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र दिनांक 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया। नियुक्ति पत्र में एडवोकेट अनिल कुमार भाटी से अपेक्षा की गई है कि वे समाजवादी पार्टी के मिशन पीडीए को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

भारली गांव में अचल सिंह ठेकेदार का बड़ा ऐलान, जनता का साथ मिला तो लड़ेंगे चुनाव, शिक्षा और विकास होगी प्राथमिकता

धौलपुर। जिले के उपखंड बसेड़ी भारली गांव में अचल सिंह ठेकेदार का बड़ा ऐलान: जनता का साथ मिला तो लड़ेंगे चुनाव, शिक्षा और...

भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी

धौलपुर। जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी, नाले एवं तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम...

Related Articles

विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस – यूपीआईटीएस

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा, एचएस-6, बीटा-1 ने 26 सितंबर को इंडिया...