Home राजस्थान भारली गांव में अचल सिंह ठेकेदार का बड़ा ऐलान, जनता का साथ मिला तो लड़ेंगे चुनाव, शिक्षा और विकास होगी प्राथमिकता
राजस्थान

भारली गांव में अचल सिंह ठेकेदार का बड़ा ऐलान, जनता का साथ मिला तो लड़ेंगे चुनाव, शिक्षा और विकास होगी प्राथमिकता

Share
Share

धौलपुर। जिले के उपखंड बसेड़ी भारली गांव में अचल सिंह ठेकेदार का बड़ा ऐलान: जनता का साथ मिला तो लड़ेंगे चुनाव, शिक्षा और विकास होगी प्राथमिकता भारली: ग्राम भारली में आयोजित एक जनसभा के दौरान स्थानीय निवासी व ठेकेदार अचल सिंह ने गांव की प्रमुख समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने गांव में व्याप्त बुनियादी सुविधाओं की कमी, मुख्य रूप से गलियों में फैले कीचड़ और बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। अचल सिंह ठेकेदार ने कहा कि आज भी गांव की सड़कें और गलियां कीचड़ से भरी हैं, जिससे लोगों और स्कूली बच्चों का आना-जाना दूभर हो गया है। इसके अलावा, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए गांव में अच्छी शिक्षा का अभाव एक गंभीर समस्या है। मीडिया से संवाद करते हुए कहा, “यदि गांव की जनता का सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिलता है, तो मैं आगामी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ। मेरा मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि गांव की तस्वीर बदलना और पारदर्शी विकास कराना है।”अचल सिंह ने कहा जनता ने अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया। अचल सिंह ने विश्वास दिलाया कि चुनाव जीतने पर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था और स्कूलों के स्तर में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरो में हो रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। ऐसे में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को...

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण 7 से 30 सितम्बर तक

धौलपुर। मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’...

Related Articles

पार्वती बांध हुआ लबालब, 4 गेट खुले — 4401 क्यूसेक पानी की निकासी, निचले इलाकों में अलर्ट

धौलपुर। जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से रविवार सुबह बड़ी...

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य...