Home राजस्थान भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी
राजस्थान

भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी

Share
Share

धौलपुर। जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी, नाले एवं तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में जल निकासी किए जाने के बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिले की विभिन्न रपटों एवं निचले इलाकों में भी पानी की चादर चल रही है।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। धौलपुर पुलिस की टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय एवं जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जहां पानी का बहाव अधिक है अथवा आवागमन जोखिमपूर्ण है, वहां पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर आमजन को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दी जा रही है।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर नजर रखी जा रही है जहां पानी की तेज धार, बढ़ता जलस्तर अथवा जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। धौलपुर पुलिस की जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश एवं नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक अथवा वाहन लेकर जाने से बचें। बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तारों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत प्रशासनिक एवं पुलिस सूचनाओं पर भरोसा करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। धौलपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा भी जिले में बारिश एवं बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नदी, रपट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षित रहने के संबंध में सावधानी संदेश एवं एडवाइजरी लगातार प्रसारित की जा रही हैं। धौलपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों से अपील है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरो में हो रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। ऐसे में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को...

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण 7 से 30 सितम्बर तक

धौलपुर। मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’...

Related Articles

पार्वती बांध हुआ लबालब, 4 गेट खुले — 4401 क्यूसेक पानी की निकासी, निचले इलाकों में अलर्ट

धौलपुर। जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से रविवार सुबह बड़ी...

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य...