धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार जिले में मतदान जागरूकता हेतु आयोजित स्वीप सप्ताह कैलेंडर के सातवें एवं अंतिम दिन महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से वोट बुलावा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत विभाग द्वारा मतदाताओं को पीले चावल वितरित कर वोट डालने हेतु आमंत्रित किया गया।
सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर ने बताया कि सतरंगी स्वीप सप्ताह कैलेंडर के अनुसार जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 सितंबर से 7 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर जिले के अन्तर्गत कार्यरत सुपरवाईजर धौलपुर ब्लॉक योगेश कुमार एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत कार्यरत कार्मिक, डीएचईडब्ल्यू कार्मिक एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों द्वारा पीले चावल वितरण कर वोट बुलावा अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से आगामी चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Leave a comment