Home ग्रेटर नोएडा IIMT कॉलेज में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा

IIMT कॉलेज में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में मंगलवार, 03 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे IIMT कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण, सुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी तथा देश के विकास में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा जी उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल जी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्री सुखविंदर सोम जी, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी तथा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूरज सोमवंशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

अतिथियों के विचार

डॉ. रोहित मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो उत्तर प्रदेश ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और लोकतंत्र की मजबूती का आधार होते हैं। आज आवश्यकता है कि युवा जागरूक, शिक्षित एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने वाले बनें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

श्री सुखविंदर सोम जी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पश्चिम क्षेत्र एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जागरूक नागरिक और सक्रिय युवा होते हैं। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहना चाहिए। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। युवा इन उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाने के साथ प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

श्री अभिषेक शर्मा जी, जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मूल आधार राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। गौतमबुद्ध नगर के युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर में निवास करने वाले भाजपा के विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-डीईओ

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र...

सचिव ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, निरीक्षण दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में ली जानकारी

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव...

Related Articles

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश,...

​नोएडा: शराब बिक्री पर सख्त नियमों के बाद भी ओवर रेटिंग की शिकायतें, 1-डे लाइसेंस की आड़ में भी धड़ले से पिलाई जा रही है शराब

​विशेष संवाददाता, नोएडा ​जनपद गौतमबुद्ध नगर में आबकारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने...