Home उत्तराखंड माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

Share
Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की.

सीएम धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हें पर्वतारोही: मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है. दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है. उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.

मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत को सीएम धामी ने दी बधाई: 9 वर्षीय मास्टर रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जनपद के बैलपड़ाव की निवासी हैं. दोनों ने 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया था.

सीएम बोले हमारे यहां के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा और साहस की कमी नहीं: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है. प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल एवं अन्य साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं. राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

कहां है माउंट किलिमंजारो चोटी: माउंट किलिमंजारो तंजानिया में स्थित अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत और दुनिया का सबसे ऊंचा स्वतंत्र रूप से खड़ा पर्वत है. समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 5,895 मीटर यानी 19,341 फीट है. यह एक स्ट्रेटोवोलकानो यानी मिश्रित ज्वालामुखी पर्वत है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय चुनाव: मनियां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को किया पाबंद

धौलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए मनियां थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग...

नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस एक्शन में, राजाखेड़ा में निकाला फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद...

Related Articles

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे...

CM धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून: उत्तराखंड के 11 हजार छात्र छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा...

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के...

2027 के रण के लिए BJP की बड़ी तैयारी, उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन...