Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

Share
Share

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया. यहां नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का संदेश दिया. साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव का विक्ट्री प्लान भी पदाधिकारियों से शेयर किया.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 2027 में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. विपक्ष राष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है. जिसका जवाब 2027 में जनता देगी. उन्होंने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को झूठ की गूंज कहा. उन्होंने कहा इससे राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर सकते हैं. देश का युवा आज भी नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने कहा देश का युवा जानता है कि पीएम मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं.

बीजेपी संगठन की दिखाई ताकत: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 2027 के चुनाव में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा. उन्होंने कहा हमारे संगठन के 19 जिले, 304 मंडल, 2835 शक्ति केंद्र, 12,543 बूथ हमारी ताकत बनेंगे. इस पर हम सभी को जोर देना है.

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का प्लान: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा बीजेपी का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को जिताने का काम करेगा. उन्होंने कहा पीएम मोदी भी कहते हैं बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हैं. उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की. छोटी छोटी बैठकों पर जोर दिया. प्रवास को लेकर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा. उन्होंने कहा आज हमारा संगठन मजबूत है, मगर ये सोचकर हम बैठ नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा हमें हर रोज काम करना है.

जन जन पहुंचे सरकार की उपलब्धियां: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की. नितिन नबीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जिस तरह उत्तराखंड में जमीन पर उतर रही हैं उसका सकारात्मक फीडबैक पार्टी संगठन के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच रहा है. उन्होंने कहा राज्य में लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं और अभियानों से यह संकेत मिल रहा है कि जनता सरकार के कामकाज को पसंद कर रही है. नितिन नबीन ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी समेत सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया.

हैट्रिक लगाने की तैयारी: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड में पार्टी की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से उत्तराखंड में विकास के मुद्दे पर भाजपा को जनता का लगातार समर्थन मिला है. नितिन नबीन ने दावा किया कि भाजपा आने वाले चुनाव में भी मजबूत स्थिति में है. राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया.
खड़गे के दौरे के बाद गरमाई सियासत

नितिन नबीन के संबोधन की खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही मंच से उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन यूसीसी और संगठन की चुनावी तैयारियों का जिक्र किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम किया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें मंदिरों...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की बदली तस्वीर का उल्लेख करते...

Related Articles

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित...

CM धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून: उत्तराखंड के 11 हजार छात्र छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा...

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के...

2027 के रण के लिए BJP की बड़ी तैयारी, उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन...