Home नोएडा ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
नोएडा

ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Share
Share

–भारत मंडपम में उत्तर प्रदेश पवेलियन के तहत प्रदर्शित की गईं ग्रेटर नोएडा की प्रमुख परियोजनाएं, औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से कराया अवगत

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हुए ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पवेलियन के तहत अपना स्टॉल लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को स्टॉल का शुभारंभ कर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को स्टॉल में प्रदर्शित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं को सराहते हुए स्टॉल की प्रशंसा की।

दो सप्ताह तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख औद्योगिक, बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया है। स्टॉल पर आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की व्यावसायिक और संस्थागत योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है, ताकि निवेशकों को ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिल सके।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को बताया कि ग्रेटर नोएडा वर्तमान में औद्योगिक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। आने वाले समय में यह और बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास और बेहतर प्लानिंग के लिहाज से ग्रेटर नोएडा देश के अन्य शहरों से अलग पहचान रखता है। एसीईओ ने ट्रेड फेयर में पहुंच रहे देश-विदेश के निवेशकों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का भ्रमण करने और यहां उपलब्ध निवेश की संभावनाओं को जानने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के वार्षिक उत्सव में शहर के समाजसेवियों और प्रमुख लोगों ने की शिरकत

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का वार्षिक उत्सव समारोह यथार्थ अस्पताल के सभागार में उत्साह, सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना के...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण

-सात साल से ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान 72 वर्षीय महिला को मिली राहत...

छठ महापर्व की तैयारियाँ जोरों पर, घाटों की साफ-सफाई का काम तेज

नोएडा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्री सहयोग छठ पूजा...

राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- नई कार्यकारिणी...

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बड़ी कार्रवाई: खराब फीडबैक और शिकायतों में हीला-हवाली पर 5 दरोगा सस्पेंड, कई पुलिसकर्मी रडार पर

नॉएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनशिकायतों के...