आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं शासन-प्रशासन द्वारा शहर की सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ जनगणना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने सभी आरडब्ल्यूए से आग्रह किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें और अपने-अपने सेक्टरों में अधिक से अधिक लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश के विकास, भविष्य की योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
सभी आरडब्ल्यूए की ओर से आश्वासन दिया गया कि वे अपने-अपने सेक्टरों में निवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी और जनगणना के कार्य को सफल बनाने में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी।
आरडब्ल्यूए का उद्देश्य है कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो।
Leave a comment