धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत प्रथम दिवस स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा पीएमश्री महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय बाड़ा हैदरशाह में स्वीप गतिविधियॉ के अन्तर्गत मानव श्रृंखला एंव मतदाता रैली के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक मानव श्रृंखला बनाई गयी। मानव श्रंखला के माध्यम से ससक्त लोकतंत्र के लिये शत-प्रतिशत मतदान, जागरूक मतदाता की पहचान, मान मर्यादा हो मतदान जैसे संदेशों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदाता रैली में भाग लेते हुऐ अधिक से अधिक मतदान करें और मतदान हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है, वोट डालने जाना, अपना फर्ज निभाना है, जैसे नारों के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया। स्थानीय विद्यालय में जिला स्वीप संयोजक श्री महेश मंगल द्वारा विद्यालय के छात्राओं एवं विद्यालय के स्टाफ को मतदाता शपथ दिलवाई एवं विद्यालय के छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर एवं मतदाता जागरूकता नारे लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुऐ लोकतांत्रिक प्रकिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आहृान किया एवं वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें, ताकि आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। विद्यालय के छात्राओं द्वारा रचनात्मक गतिविधि स्वीप स्लोगन मेरा वोट मेरा अधिकार के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिये युवा मतदाताओं को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुऐ लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के कार्मिक उपस्थित रहे।
Leave a comment