Home राजस्थान झोटवाड़ा में सफाई व्यवस्था को मिली नई मजबूती, जेटिंग मशीन और 6 हूपर रवाना
राजस्थान

झोटवाड़ा में सफाई व्यवस्था को मिली नई मजबूती, जेटिंग मशीन और 6 हूपर रवाना

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी झोटवाड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को जेटिंग मशीन एवं 6 हूपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही क्षेत्र में लिटर पिकर मशीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ झोटवाड़ा के लिए सफाई व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जेटिंग मशीन से नालियों और सीवरेज की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। नई मशीनों के जरिए सफाई कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

5 अटल प्रगति पथ को मिली मंजूरी

झोटवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए अटल प्रगति पथ के तहत 5 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें भैसावा, हाथोज, हिंगोनिया, पचार और बेगस ग्राम पंचायतों में विभिन्न संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल है।

इन सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...