Home राजस्थान त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने
राजस्थान

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

Share
Share

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने, साफ-सफाई को लेकर नोटिस जारी

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा टी शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में खाद्य सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार से घेवर एवं कुकिंग ऑयल के दो नमूने लिए। इसी प्रकार मोर मुकुट मिष्ठान भंडार से पनीर एवं यूज्ड कुकिंग ऑयल तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी एवं मावा मिठाई के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के दौरान स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि टीम द्वारा लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद्य कारोबारियों से अपील की गई कि वे केवल मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल एवं स्वच्छता का ध्यान रखें और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना संबंधित विभाग को दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने,...

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत...

Related Articles

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...

आरआर होम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं...

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने...