Home राजस्थान ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदान
राजस्थान

ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदान

Share
Share

धौलपुर। ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में समाजसेवी श्रेयांश सिकरवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को भार्गव वाटिका, गुलाब बाग, धौलपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें 14 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर इस मानवीय पहल में अपना योगदान दिया। शिविर में बाड़ी, मनियां, सैंपऊ एवं सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी रक्तदाता पहुंचे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम निरीक्षक विमल प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रशांत हुंडावल उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। मुख्य अतिथि विमल प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को रक्तदान से जोड़ना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है।
विशिष्ट अतिथि प्रशांत हुंडावल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरत के समय दिया गया रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद बन सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर संयोजक दया ठाकुर ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है। समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विमल प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रशांत हुंडावल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की। संस्था के समन्वयक मोहित शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें 14 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। संस्था के सत्येंद्र बघेला ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर संस्था के सदस्य प्रत्युष बन्ना, धर्मेंद्र सिंह, रिशाल सिंह चौहान, सचिन पहलवान, अनुज सिकरवार, अक्षय सिकरवार, सुमित परमार, समीर खान एवं अक्षय सिकरवार ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर ने आमजन से अपील की है कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने विधायक रोहित बौहरा को एक...

आदर्श आचरण संहिता की पालना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 घोषित होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता की...

Related Articles

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर...

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, निरीक्षण दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान की...