Home राजस्थान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के भुगतान अटके ,हो रहे हैं आर्थिक तंगी के शिकार, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार को भेजा ज्ञापन
राजस्थान

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के भुगतान अटके ,हो रहे हैं आर्थिक तंगी के शिकार, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार को भेजा ज्ञापन

Share
Share

धौलपुर। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के उपार्जित अवकाश पीएल सहित अन्य बिलों का पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है । इस संबंध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने राज्य सरकार से तत्काल
ट्रेजरी से पास व रुके हुए पीएल( सरेंडर )बीमा जीपीएफ आदि के बिलों का जल्द ईसीएस कराकर भुगतान कराने की मांग की है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी को प्रेषित ज्ञापन में लिखा है कि
राज्य कर्मचारियों के पिछले करीब चार पाँच माह से उपार्जित अवकाश सरेंडर के बिलों का कार्मिकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर्स को मिलने वाली पीएल एवं बीमा राशि सहित अन्य के भुगतान में भी अनावश्यक देरी हो रही है।
जिला मंत्री रविन्द्र सिंह त्यागी ने बताया कि कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान सरकार की वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति अथवा नियमानुसार देय राशि के भुगतान के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
महासंघ ने डिप्टी सीएम से कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कई महीनों से कोषालय स्तर से लंबित पीएल सरेंडर के बिलों का जल्द भुगतान की प्रक्रिया तत्काल सुचारु कराई जाए तथा पेंशनर्स के भी उपार्जित , बीमा एवं अन्य सेवानिवृत्ति परिलाभों के लंबित भुगतान के लिए ईसीएस कराए जाने का आग्रह किया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...