धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार को लेकर पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान लक्ष्मी नारायण शर्मा ने क्षेत्रीय वन अधिकारी, राजाखेड़ा के कार्यालय से पौधे मंगवाकर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी लक्ष्यानुरूप पौधे वितरित किए। बारिश की नन्हीं-नन्हीं बूंदों और सुहाने मौसम के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में पौधरोपण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पौध वितरण कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रामावतार सिंह, प्रसिद्ध गायक ठाकुर नाथूराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संदर्भ व्यक्ति चरण सिंह, स्थानीय वरिष्ठ अध्यापिका देवयानी शर्मा, महेंद्र कुमार, पूजा यादव, शिल्पा शर्मा, प्रशंसा कुमारी, दीपिका झा, प्रियंका शर्मा एवं सुखपाल सिंह सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगर के प्रधानाध्यापक बच्चन सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन, अभिभावक तथा एसएमसी के सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हरियालो राजस्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
Leave a comment