Home राजस्थान महंत अर्जुन दास जी महाराज ने किया शिलालेख का अनावरण
राजस्थान

महंत अर्जुन दास जी महाराज ने किया शिलालेख का अनावरण

Share
Share

सांभर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी श्री दादू साधना धाम सांभर में संत शिरोमणि श्री दादू दयाल जी महाराज की असीम कृपा एवं महंत अर्जुन दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से दादू द्वारा के समीप स्थित नवनिर्मित भवन के शिलालेख का अनावरण किया गया। महंत अर्जुन दास जी महाराज ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शिलालेख का अनावरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं दादू भक्तों ने महाआरती में भाग लिया।
यह भवन स्वर्गीय श्रीमती कलावती देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय हनुमान प्रसाद सुगला, भिवानी की पावन स्मृति में उनके पुत्र विश्वनाथ , कैलाश , सुभाष एवं वेदप्रकाश सुगला द्वारा समर्पित किया गया है।
महंत अर्जुन दास महाराज ने कहा कि भारतीय संत परंपरा में दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि लोकमंगल की दिव्य साधना है। दादूपंथ की परंपरा सदैव सेवा, समरसता और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने वाली रही है। संत शिरोमणि श्री दादू दयाल जी महाराज ने लोककल्याण, करुणा और परमार्थ को सच्चा धर्म बताया।
उन्होंने कहा कि सुगला परिवार द्वारा भवन निर्माण में किया गया सहयोग केवल दान नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति एवं सत्संग परंपरा के संरक्षण का महनीय प्रयास है। ऐसे पुण्य कार्य समाज में सेवा और संस्कार की प्रेरणा देते हैं।
महंत अर्जुन दास जी महाराज ने सुगला परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री दादू दयाल जी महाराज की कृपा परिवार पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दादू भक्त मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा नं. 4186, जो कि राजस्व अभिलेखों में “गैर मुमकिन रास्ता” के...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई अधूरी दोषी...

Related Articles

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट

जयपुर: रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर...

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 175 महिलाओं ने धारण किए कलश

ड्योढ़ी-कोड़ी। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी ड्योढ़ी-कोड़ी क्षेत्र में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण...