Home नोएडा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन, 1220 लोगों की गई जांच
नोएडा

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन, 1220 लोगों की गई जांच

Share
Share

नोएडा डायबिटिक फोरम लोगों को डायबिटीज के बारे में शिक्षित करने और जागरूक करने के संकल्प के साथ हर महीने के तीसरे रविवार को सामाजिक संगठन और आर.डब्ल्यू.ए.के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है। नवंबर डायबिटीज माह के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सेक्टर -12 नोएडा, में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत विकास परिषद, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और जुनून चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से किया गया. सुबह 9 बजे आरंभ हुआ इसे समाप्त होने तक 1220 लोगों की ब्लड ग्लूकोज, ब्लडप्रेशर, लंग्स टेस्ट, पी.फ.टी, न्यूरोपैथी, बॉडी मास इंडेक्स, ई.सी.जी.,फाइब्रो स्कैन, एच.बी.ए.1सी, लिपीड, यूरिक एसिड, ऑख-कान-गला की जांच की गई। नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णव और महासचिव पंकज जिंदल ने यह जानकारी दीं।

इस अवसर नोएडा डायिबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णंव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की थीम, “बाधाओं को तोड़ना, अंतरालों को पाटना” (Breaking Barriers, Bridging Gaps) है. मधुमेह के खतरों को कम करने करने के लिए और लोगों को में जागरूकता बढ़ाने, ज्ञान फैलाने और मधुमेह से प्रभावित सभी लोगों के लिए स्थायी परिवर्तन लाने में नोएडा डायिबिटिक फोरम प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है. डॉ. जी.सी. वैष्ण व ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल और खानपान के दुष्प्रभाव के कारण फैलती है, आज की लाइफस्टाइल और खान-पान जिसमें जंक फूड, कोला कल्चर, कंप्यूटर कल्चर और तनाव डायबिटीज को बढ़ा रहा है बचपन पर डायबिटीज का साया दिखाई देने लगा है शहर के स्कूलों के तीन प्रतिशत बच्चे डायबिटीज की चपेट में है. जबकि 17 प्रतिशत मोटापे व ओवरवेट का शिकार है.

नोएडा डायबिटीज फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी वैष्णव ने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव भी डायबिटीज रोग पर दिखाई देने लगा है। क्योंकि प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से बचने अक्सर घरों से नहीं निकलने सलाह देते है, जिसके कारण ऐसा देखा गया है कि रोगियों की संख्या बढ़ रही है.

नोएडा डायिबिटिक फोरम के महासचिव पंकज जिंदल ने बताया कि निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के आयोजन लोगों और सामाजिक संस्थाओं सहयोग सदा मिलता रहता है इस शिविर नोएडा के जाने माने अस्पताल कैलाश, यर्थात, मेट्रो, एनएमडी, मानस, फ्लिक्स, सुमित्रा, निओ और इंडो गल्फ के डॉक्टरो ने लोगों की जांच की. फोरम के चेयरमैन प्रताप मेहता ने बताया कि निशुल्क मेगा स्वासस्य्क मेला के समापन पर डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । नि:शुल्क् मेगा स्वास्थ्य मेला के आयोजन को सफल बनाने में डॉ. कौशिक, डॉ. विनोद, संजय शर्मा, प्रताप मेहता, एनआईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, राजीव अजवानी, संतोष, विनय शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...