Home ग्रेटर नोएडा खेतों से आसमान तक: जेवर के किसानों ने उसी धरती से भरी पहली उड़ान, जहाँ कभी वे खेती करते थे
ग्रेटर नोएडा

खेतों से आसमान तक: जेवर के किसानों ने उसी धरती से भरी पहली उड़ान, जहाँ कभी वे खेती करते थे

Share
Share

“नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए किसान, जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया ऐतिहासिक क्षण”

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ानों के शुभारंभ के अवसर पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इसे भारत के विकास इतिहास का एक अत्यंत भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल एक हवाई सेवा के आरंभ का नहीं, बल्कि उन सपनों के साकार होने का प्रतीक है जिन्हें कभी असंभव माना जाता था।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज जेवर के किसान उसी भूमि पर बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए विमान में सवार हुए, जहाँ कभी वे अपने परिवार के साथ खेती किया करते थे। यह दृश्य त्याग, विश्वास और विकास के अद्भुत संगम का प्रतीक है तथा नए भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।

श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जिन किसानों ने राष्ट्रहित और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी भूमि समर्पित की, आज उन्हीं परिवारों के सदस्य उसी धरती से हवाई यात्रा कर रहे हैं। यह केवल संयोग नहीं, बल्कि विकास की उस यात्रा का परिणाम है जिसमें किसानों का योगदान सर्वोपरि है।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ संकल्प और विकासवादी सोच के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री राममोहन नायडू किंजारापु जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति इस गौरवपूर्ण अवसर को और अधिक ऐतिहासिक बनाती है।

जेवर विधायक ने कहा कि “नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं है, बल्कि यह रोजगार, निवेश, पर्यटन, उद्योग और क्षेत्रीय विकास के नए युग का प्रवेश द्वार है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए व्यापक अवसर सृजित होंगे। आज का दृश्य हर भारतीय को प्रेरित करता है, जहाँ कभी खेतों में हल चलता था, वहीं से अब विकास और सपनों की उड़ान भर रही है।”

श्री धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि “आज जब जेवर के किसान लखनऊ के लिए विमान में सवार हुए, तो यह केवल उनकी यात्रा नहीं थी; यह भारत के विकास, किसानों के सम्मान और बदलते उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक उड़ान थी। कल तक जिन हाथों में हल था, आज उन्हीं हाथों में बोर्डिंग पास है।”

जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि “जेवर आने वाले समय में देश के विकास और आधुनिक अवसंरचना का एक प्रेरणादायी मॉडल बनेगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...