Home ग्रेटर नोएडा तुस्याना 6% आबादी क्षेत्र के विकास के लिए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जवाबदेही की मांग की
ग्रेटर नोएडा

तुस्याना 6% आबादी क्षेत्र के विकास के लिए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जवाबदेही की मांग की

Share
Share

ग्रेटर नोएडा, 23 अगस्त 2026: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने नॉलेज पार्क-5 स्थित तुस्याना 6% आबादी क्षेत्र के निवासियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) से समयबद्ध समाधान और स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

समिति के संज्ञान में आया है कि क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी भी कई स्थानों पर अधूरी हैं।

वर्ष 2022 से लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद अनेक समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। जिसके लिए समिति दवारा कई बार प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

तुसियाना के निवासियो ने समिति के दवारा कई बार प्राधिकरण को यहाँ की समस्याओं के बारे में बताया है विशेष रूप से लीज-बैक एवं अन्य विवादित भूखंडों, अतिक्रमण से प्रभावित आवंटियों, रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन के बावजूद निर्माण अथवा कब्जे की स्थिति तथा आसपास संचालित डेयरी/तबेला गतिविधियों के कारण उत्पन्न गंदगी और जल निकासी संबंधी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

अतः समिति GNIDA से मांग करती है कि:

* लंबित विकास कार्यों के लिए निश्चित समयसीमा घोषित की जाए।
* लीज-बैक एवं विवादित भूखंडों का प्लॉट-वाइज समाधान किया जाए।
* अतिक्रमण से प्रभावित आवंटियों को नियमानुसार कब्जा अथवा वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
* सड़क, नाली, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए।
* वर्ष 2022 से लंबित शिकायतों पर Action Taken Report (ATR) जारी की जाए।
* विकास कार्यों की गुणवत्ता, बजट और समयसीमा सार्वजनिक की जाए।
* 6% आबादी क्षेत्र के लिए समर्पित नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
* निवासियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर प्रत्येक समस्या के समाधान की जिम्मेदारी और अंतिम समयसीमा निर्धारित की जाए।

इस संबंध में क्षेत्र के निवासियों एस.एन. भट्टी, अरुण चौधरी, राज गुप्ता, अमन गुप्ता, सुदीश मौर्य, रजनी, अरविंद एवं धर्मेंद्र सहित अन्य निवासियों ने अपनी समस्याएं समिति के समक्ष प्रस्तुत की हैं।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का कहना है कि नागरिकों ने अपनी जीवनभर की पूंजी का निवेश किया है। उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित समयसीमा, पारदर्शी कार्ययोजना और धरातल पर दिखाई देने वाला परिणाम चाहिए।

स्थानीय निवासियो ना कहा है की अब घोषणा नहीं—क्रियान्वयन चाहिए। आश्वासन नहीं—एक्शन रिपोर्ट चाहिए। अनिश्चितता नहीं—स्पष्ट निर्णय और जवाबदेही चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव 2026: राजस्थान में किसका दम? भाजपा बनाम कांग्रेस की सियासी अग्निपरीक्षा

स्पेशल: रिपोर्ट करतार सिंह राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। नगर निगम, नगर परिषद...

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

Related Articles

शपथ ग्रहण समारोह: मोहित बंसल बने अध्यक्ष

क्लब कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश सिंघल ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गौतमबुद्ध नगर में निकली तिरंगा यात्रा

गौतमबुद्ध नगर, 20 अगस्त 2026। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान...