Home नोएडा श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….
नोएडा

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां….

Share
Share

नोएडा सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात विधिवत ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन तथा शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ ही सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और दर्शकों के लिए आकर्षक मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा, “रामलीला हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मैं रामलीला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासी रामलीला का आनंद लेंगे।”

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा, “भूमि पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। कमेटी द्वारा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।”

भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा, “रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और मर्यादा का संदेश जाता है। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा किए जा रहे इस आयोजन के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।”

पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, “भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, सेवा, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। रामलीला के मंचन के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के इस शुभ अवसर पर मैं कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित मुख्य लोगों में भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अध्यक्ष महेश चौहान, अमित त्यागी, महेश अवाना, विकास जैन, डॉ वीके गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, डॉ एसपी जैन, धर्मेंद्र चौहान, संजय गोयल, विकास बंसल, राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राकेश यादव, सतपाल यादव, गणेश जाटव, सपा नेता मनोज चौहान, त्रिलोक शर्मा, गौरव चाचरा, सौरभ गोविल, नरेंद्र चोपड़ा, संजय जैन, राजीव गर्ग, राजीव त्यागी, वीरेंद्र मेहता, एनपी सिंह, आलोक द्विवेदी, राजकुमार तंवर, रविकांत मिश्रा, प्रदीप, डीके गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, भीष्म यादव, ओमवीर अवाना, दीपक बिग, राजकुमार, सुनील जैन, नवीन सोनी, अमित प्रकाश, अमित प्रकाश, प्रदीप अग्रवाल, राजीव सिंघल, ललित शिंगला, T.N गोविल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, नरेश कुचछल, सतीश अवाना, मनीष सेतिया, समेत शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-डीईओ

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र...

सचिव ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, निरीक्षण दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में ली जानकारी

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव...

Related Articles

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बड़ी कार्रवाई: खराब फीडबैक और शिकायतों में हीला-हवाली पर 5 दरोगा सस्पेंड, कई पुलिसकर्मी रडार पर

नॉएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनशिकायतों के...

शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा पितृदोष निवारण एवं शनि शांति...

महादेव अपार्टमेंट में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप: 100 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने उठाया लाभ

नोएडा, सेक्टर-73: फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को महादेव...