Home ग्रेटर नोएडा मिशन युवा शक्ति संगठन ने अभियान के दूसरे दिन जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र
ग्रेटर नोएडा

मिशन युवा शक्ति संगठन ने अभियान के दूसरे दिन जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: युवा सामाजिक संगठन मिशन युवा शक्ति (एम.वाई.एस.सी फाउंडेशन) द्वारा 30 दिसम्बर से चलाए जा रहे ‘गर्म वस्त्र दान अभियान’ के दूसरे दिन कासना स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अभियान के अंतर्गत संगठन के कार्यकर्ता लोगों द्वारा दान किए गए वस्त्रों को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाकर उनकी मदद करते हैं। संगठन के अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि कड़कड़ाती सर्दी में जरुरतमंद लोगों को चिह्नित करके उन्हें गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं, कासना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंदों को अभियान के दूसरे दिन वस्त्र बाटें गए जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ शामिल रहीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक जरूतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर ललित बंसल ,प्रवीन टाईगर कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...