धौलपुर। धौलपुर से 👆गिरीश शर्मा की रिपोर्ट: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बसेड़ी में लंबे समय से चल रही विषयवार प्रोफेसरों (व्याख्याताओं) की भारी कमी और पठन-पाठन में आ रही समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से NSUI पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) और स्नातक (UG) स्तर पर विभिन्न प्रमुख विषयों के प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। प्रोफेसरों की कमी के कारण नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अधूरा है और उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। परीक्षा सिर पर होने के कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
ज्ञापन में रखी गईं मुख्य मांगें:
महाविद्यालय में रिक्त पड़े विषयवार प्रोफेसरों के पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्तियां या डेपुटेशन पर व्याख्याताओं की व्यवस्था की जाए।
शैक्षणिक सत्र के बीच में विद्यार्थियों के अध्ययन को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत लागू की जाए।
स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं के लिए विषय विशेषज्ञों की तत्काल तैनाती की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महाविद्यालय में पर्याप्त शैक्षणिक स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई, तो विद्यार्थियों को मजबूरन उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान जिला उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक परमार, ब्लॉक अध्यक्ष यशु शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रॉबिन खटाना, राजू कुशवाह,ब्लॉक महासचिव भोलू शर्मा, पूनम , नीलम, राधा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a comment