Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में सीएम योगी की तिरंगा यात्रा, दो किमी के रूट पर दिखेगा देशभक्ति का रंग
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में सीएम योगी की तिरंगा यात्रा, दो किमी के रूट पर दिखेगा देशभक्ति का रंग

Share
Share

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन और फिर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होने वाली करीब दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद यात्रा टाउनहाल, गोलघर, गणेश चौराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास जाकर संपन्न होगी, जहां मुख्यमंत्री प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री 69.58 करोड़ लागत की सोनौली रोड से ग्रीन सिटी होते हुए माधवपुर बांध तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण करेंगे।

अगले दिन मंगलवार की दोपहर में मुख्यमंत्री संत कबीर नगर प्रस्थान करेंगे, जहां वह लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात और पुलिस सहित कई विभागों के अधिकारी शनिवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे।

डीएम दीपक मीणा ने नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एसपी सिटी निमिष पाटिल, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ सुबह नगर निगम से तिरंगा यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे रूट की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत तारों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। वर्षा के लिए भी पहले से तैयारी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने नगर निगम और पुलिस को पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां रविवार की शाम तक पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था ऐसी रखी जाए कि अमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

योगी का विपक्ष पर निशाना: ‘सपा-कांग्रेस ने युवाओं को क्या दिया, मोदी सरकार में युवा बना जॉब देने वाला’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस...

गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस...

दिवंगत पत्रकारों को यू.पी. प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ: 27 फरवरी ! राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों...

एसएसपी झासी के कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने का आदेश निरस्त, बहाली का निर्देश

प्रयागराज ३१ दिसम्बर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनिल कुमार पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेट ग्रेड-ए...