धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन दिनाँक 08 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को किया गया। कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा के फाइनल ईयर/सेमेस्टर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की उपयोगिता, कार्यस्थल पर व्यवहार, समय प्रबंधन, टीम वर्क, संचार कौशल तथा नेतृत्व क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। हुनर शक्ति फाउंडेशन संस्थापक प्रशांत शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्था का परिचय देते हुए कार्यों के बारे में बताया एवं साथ ही बताया कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार प्राप्त करने और बेहतर करियर बनाने के लिए व्यावहारिक कौशल का विकास भी आवश्यक है।
कार्यशाला में NEP-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल एवं अनुभव प्राप्त करने के महत्व को समझाया गया। संस्था सचिव नीरज झा ने बताया विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के माध्यम से वे वास्तविक कार्य वातावरण को समझ सकते हैं तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हुनरमंद कोर्सेस सिलाई ब्यूटीसियन रिटेल बैंकिंग फाइनेंस एग्रिकल्चर जैविक फार्मिंग कंप्युटर कोर्स इलेक्ट्रानिक्स इंग्लिश स्पीकिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल स्किल, कंप्यूटर ज्ञान, डेटा प्रबंधन, संचार कौशल, टीमवर्क, समस्या समाधान एवं प्रोफेशनल व्यवहार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान रिकॉर्ड संधारण, कार्य रिपोर्ट तैयार करने और प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से कौशल और कौशल से रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है।
कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही तथा इसमें प्राप्त मार्गदर्शन उनके आगामी इंटर्नशिप और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर पीयूष जांगिड़ असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक सिसोदिया असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक गुर्जर कंप्यूटर ऑपरेटर बादाम सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Leave a comment