धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर लाल मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना के मुकदमा धारा बीएनएस में घटना की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस थाना सैंपऊ, स्पेशल टीम धौलपुर, साईबर सैल धौलपुर का गठन किया गया। घटना दिनांक 12 अगस्त 2026 को एक रिपोर्ट राधेश्याम पुत्र निहाल सिंह उम्र 37 साल जाति कुशवाह निवासी तसीमो थाना सैंपऊ जिला धौलपुर ने थाना पर उपस्थित होकर पेश की। कि दिनांक 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2-30 PM बजे की घटना है। कि मुझ प्रार्थी के भतीजे सौरभ कुशवाह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर कि तुम्हारा भतीजा बाग मौहल्ला तसीमो स्थित अधूरी निर्माण पड़ी कॉलेज के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही मेरे परिजन सौरभ को धौलपुर हॉस्पीटल ले गये। जहां से उसे आगरा के लिये रैफर करा ले गये। सौरभ की आगरा जाते समय तबियत अधिक बिगड़ गयी। जिसे पुनः हॉस्पीटल लेकर आये और जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया।
मृतक सौरभ कुशवाह और निरूद्ध बालक का विवाद
मृतक सौरव कुशवाह एवं उसका नाबालिग 15 वर्षीय दोस्त रील बनाने के शौकीन थे। दोनों दोस्त गत लंबे समय से रील के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया के बैनरों पर पोस्ट करते थे। रील बनाने का चस्का व्यूज एवं कमेंट बटोरने के चक्कर में इनका बढ़ रहा था। ऐसे में दोनों दोस्त अच्छा कंटेंट बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन करते थे। दोनों दोस्त अधिकांश रील के वीडियो घटना स्थल पर ही शूट करते थे। 11 अगस्त को घर से थोड़ी दूर खंडहरनुमा मकान की बाउंड्री वॉल पर अवैध हथियार लेकर पहुंच गए। जहां पर दोनों में विवाद होने लगा कि पहले में, पहले में रील बनाऊंगा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। और मृतक सौरभ के दोस्त ने अवैध हथियार से गोली मार दी। जिससे मृतक सौरभ की मृत्यु हो गई।
घटना का कैसे हुआ खुलासा
दिनांक 11 अगस्त 2026 को थाना इलाके के तसीमों गांव में खंडहरनुमा कॉलेज की बाउंड्री वॉल में 16 वर्षीय सौरव पुत्र भूरा कुशवाह के सिर में संदिग्ध अवस्था में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मौका मुआयना किया। घायल नाबालिग को परिजनों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन उपचार कराने उत्तरप्रदेश के नजदीकी शहर आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजन डेड बॉडी को लेकर धौलपुर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर अंतिम संस्कार करवाकर मामले में गहन अनुसंधान शुरू किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। घटना स्थल एवं आस-पास से तमाम साक्ष्य एकत्रित किए। मुखबिर तंत्र एवं टेक्निकल साक्ष्यों, आसूचना मानवीय इनपुट के आधार पर संदिग्ध बालकों से पूछताछ की गई तो एक संदिग्ध बालक द्वारा मृतक सौरभ की हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर बालक को मुकदमा में निरूद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है।
Leave a comment