Home राजस्थान राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न
राजस्थान

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

Share
Share

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त कुमार महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा व जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर की देखरेख में संपन्न हुए । निर्विरोध हुये चुनावों में दिलीप मंगल अध्यक्ष व चक्रेश चंसौरिया महामंत्री चुने गए ।

निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि निर्वाचित कार्यकारिणी में भुवनेश्वर शर्मा सभाध्यक्ष, राघवेंद्र जाट उपसभाध्यक्ष , सायरा बानो महिला संयोजिका,दुर्ग सिंह गुर्जर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रशीद खान, ब्रजेन्द्र सिंह, संदीप परमार, गणेश मीणा,मनीष शर्मा, संजय मंगल व मंजू सोनी उपाध्यक्ष तथा तहसीलदार मीणा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री हरी सिंह गुर्जर बाड़ी ने बताया कि निर्वाचित कार्यकारिणी में महिला मंत्री सीमा बंसल, संगठन मंत्री के रूप में मुकेश पारीक, मुकुल बंसल, हितेंद्र सिसोदिया, वरुण मंगल व लियाकत खान व संयुक्त मंत्री के रूप में खेमपुरी गोस्वामी, मोहम्मद असजद खान, रितेश उपाध्याय जबकि प्रचार मंत्री के पद पर लक्ष्मी नारायण शर्मा व भगवान सहाय सैनी तथा कार्यालय मंत्री के पद पर राम जीत जाटव व योगेश गोयल तथा प्रवक्ता के पद पर मनीष यादव चुने गए।जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर के मुताबिक चुनावों में जिला एंव प्रदेश महासमिति के रूप में राजवीर सिंह परमार, सफीकुद्दीन, वीरों कुमार गुर्जर, मुकेश शर्मा व संजू परमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

इस मौक़े पर करण सिंह राजपूत,राजपाल यादव, श्रीराम जाट ,रंग लाल मीणा,विजय शर्मा,अजीत कुमार, श्रीकेश सिंह ,सत्यनारायण गुर्जर ,दिनेश कुमार शर्मा , प्रकाश चंद मीणा,रवींद्र सिंह ,अमर सिंह ,नितेश कुमार,जितेंद्र कुमार देवेंद्रशर्मा,चेतराम,धनसिंह,विमल कुमार ,ब्रजकिशोर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...