Home राजस्थान देवयानी सरोवर से फुलेरा तक गूंजी हर-हर महादेव की गूंज
राजस्थान

देवयानी सरोवर से फुलेरा तक गूंजी हर-हर महादेव की गूंज

Share
Share

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। सावन के पावन अवसर पर फुलेरा में रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। श्री राम नगर स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर से सुबह 5:15 बजे श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए सांभर के पौराणिक देवयानी सरोवर पहुंचे। यहां विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल कावड़ में भरा गया।
कावड़ में जल लेकर श्रद्धालु फुलेरा के लिए रवाना हुए। यात्रा में नर-नारियों, युवाओं और युवतियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। रास्तेभर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा।
सुबह करीब 11 बजे कावड़ यात्रा श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने देवयानी सरोवर के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद मुख्य यजमान घनश्याम कुमावत, प्रकाश नराणिया, नीरज कुमावत, विनय कुमावत एवं सुवालाल सैनी की मौजूदगी में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गौरी शंकर महादेव का विशेष सहस्त्र घट अभिषेक कराया।
मंदिर परिसर में शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच महाआरती हुई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर भव्य प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें कस्बे के गणमान्य नागरिकों सहित सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...