धौलपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सर्किट हाउस के गेट पर संचालित शीतल जल की सार्वजनिक प्याऊ ‘जल मंदिर’ पर जल सेवा के साथ रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया । प्रसादी वितरण का शुभारंभ संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने हाथों से दो बेटियों एवं राहगीरों को बड़ई-सब्जी की प्रसादी वितरित कर किया। संघ के जिला अध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने प्रति वर्ष की भांति श्रावण मास की एकादशी के शुभ अवसर पर जल मंदिर पर आमजन एवं राहगीरों के लिए बड़ई-सब्जी की प्रसादी का वितरण किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में राहगीरों ने बड़ई-सब्जी की प्रसादी ग्रहण कर शिक्षकों की पहल की सराहना की। इस दौरान महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि संगठन केवल अपनी मांगों के लिए ही नहीं सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी रहकर कार्य करता है ।उन्होंने कहा कि सावन माह में प्रसादी वितरण का उद्देश्य सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है।
संघ के जिला मंत्री चन्द्र शेखर शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से पिछले 12 वर्षों से लगातार शुद्ध एवं शीतल जल की प्याऊ संचालित कर आमजन को साल में करीब 8 माह जल मंदिर पर शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है। संघ के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लोधी ने बताया कि संघ की ओर से गर्मी के मौसम में लगातार बरफ के ठंडे पानी के साथ विशेष अवसरों पर ठंडाई ,शरबत तथा अन्य शीतल व खाद्य पदार्थों का वितरण किया जाता है। इस मौके पर रमेश अग्रवाल अनिल मिश्रा ,रजनीकांत शर्मा, हेमेन्द्र तोमर, हरिओम शर्मा,मुकेश पराशर,भानु प्रताप परमार, आमीन खान, राजेश कुमार शर्मा, मोनू रजक,बालकिशन , गणेश मीणा,रामदास,गिरीश शर्मा, यादवेन्द्र यादव , बलबीर सिंह,मोनू त्यागी,जितेंद्र सिंह ,विनोद सारस्वत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे ।
Leave a comment