Home राजस्थान आदर्श आचरण संहिता की पालना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन
राजस्थान

आदर्श आचरण संहिता की पालना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

Share
Share

धौलपुर। नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 घोषित होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता की पालना कराने के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाए जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय व जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुॅचें। उन्होंने कहा कि मत प्राप्त करने के लिए धार्मिक, साम्प्रदायिक या जातीय भावनाओं का सहारा नहीं लें तथा चुनाव प्रचार के लिए किसी पूजा-स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर आदि का उपयोंग नहीं करें। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के लिए नियत समय पर पूरी होने वाली 48 घंटे के अवधि के दौरान सार्वजनिक सभा, चुनाव में गड़बड़ी या विघ्न डालना, मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने के लिए वाहनों का उपयोग नहीं करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने दल या उम्मीदवारों को किसी व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाते, दीवार आदि पर चुनाव प्रतीक, ध्वज, पोस्टर, नारे लेखन, बैनर आदि उसकी बिना अनुमति के उपयोग ना करें। जिससे किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न ना हो। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा आयोजित सभाओं एवं जुलूसों में बाधा उत्पन्न नहीं करें और न ही अन्य दलों अथवा उम्मीदवारों द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मौखिक व लिखित रूप से प्रश्न पूछकर कोई विघ्न पैदा नहीं करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिससे नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष, निर्विघ्न, भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो। इस अवसर पर आम आदमी पाटी के जिला सचिव पंकज शर्मा, बसपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण भास्कर, संगठन महामंत्री कांग्रेस साकेत बिहारी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा नं. 4186, जो कि राजस्व अभिलेखों में “गैर मुमकिन रास्ता” के...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई अधूरी दोषी...

Related Articles

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट

जयपुर: रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर...

महंत अर्जुन दास जी महाराज ने किया शिलालेख का अनावरण

सांभर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी श्री दादू साधना धाम सांभर में संत शिरोमणि...

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 175 महिलाओं ने धारण किए कलश

ड्योढ़ी-कोड़ी। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी ड्योढ़ी-कोड़ी क्षेत्र में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण...