Home ग्रेटर नोएडा अग्र भागवत में वैश्य समाज की स्थापना व 18 गोत्रों की कथा का किया वर्णन
ग्रेटर नोएडा

अग्र भागवत में वैश्य समाज की स्थापना व 18 गोत्रों की कथा का किया वर्णन

Share
Share

15 दिसंबर, ग्रेनो श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कथा के तृतीय दिवस में भागवतचार्य पं0 बालकृष्ण शास्त्री जी ने अग्रसेन जी द्वारा क्षत्रिय धर्म को छोड़कर वैश्य समाज की स्थापना की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता लक्ष्मी जी ने अग्रसेन जी की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वैश्य समाज की स्थापना के लिये निर्देश दिये व वैश्य समाज पर सदैव कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद दिया। कथा में अग्रसेन जी द्वारा मानव धर्म को अपनाकर अहिंसा के रास्ते पर चलने, पशु बलि का त्याग, एक पत्नी धर्म व सदाचार के मार्ग पर चलने के सिद्धांत की कथा का भी वर्णन किया। इसी के साथ तीन दिवसीय अग्र भागवत संपन्न हुई।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि आज की कथा में यजमान के रूप में अरुण गुप्ता, मधुसूदन गोयल, ऋषि गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन गोयल, मनोज गुप्ता, पवन बंसल, नितिन बंसल व जितेंद्र बंसल ने अग्र भागवत का पूजन किया। कथा में सैकड़ो अग्र बंधुओ ने अग्रभावत को सुनकर धर्म लाभ उठाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...